फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिंदगियां लील गई हाईटेंशन लाइन

Sat, 29 Apr 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना इलाके के जीणी गांव में शनिवार को खेत में काम करते समय तीन युवक करंट की चपेट में आ गए। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। मृतकों के परिजनों के मुताबिक जीणी निवासी जितेंद्र कुमार गांव के ही ताराचंद के खेत में काम करता है।
विज्ञापन


शनिवार को जितेंद्र संदीप कुमार के साथ ट्रैक्टर से पाल बांधने का काम कर रहा था वहीं उसके साथ खेत के पड़ोस में रहने वाला युवक जुगल किशोर भी ट्रैक्टर पर बैठा था। इस दौरान ट्रैक्टर का साइलेंसर खेत से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया। इससे तीनों करंट की चपेट में आ गए।

चीख पुकार मचने के बाद आस पड़ौस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों को पिलानी अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जुगल किशोर व संदीप को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें