फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर आसाराम की प्रेमी जोड़ों को नसीहत, कहा I LOVE YOU ना बोलकर ये करें काम

Wed, 14 Feb 2018 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे के मौके पर दुष्कर्म के आरोपी आसाराम आज अपने एक बयान से सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे। अपने ही आश्रम में नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम का आज फिर कोर्ट में पेशी के दौरान जाते हुए मीडियाकर्मियों से सामना हो गया।

विज्ञापन



आसाराम ने  वेलेन्टाईन डे को लेकर युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि एक दूसरे को आई लव यू कहने से अच्छा है कि मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाये तो यह जीवन सफल हो जाएगा। इसके बाद भी आसाराम नहीं थमे और कहा की आज सैंकड़ो देश  मातृ पितृ पूजन दिवस मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं देश के कई प्रदेशों के स्कूलों में भी  मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है।  



 
विज्ञापन

आज भी मामले में बहस रही अधूरी

फाइल फोटो
मामले में आज भी जोधपुर स्थित अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में सुनवाई हुई। पीठासीन अधिकारी मधुसुदन शर्मा के समक्ष आसाराम की ओर से दिल्ली से आए अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा व सज्जन राज सुराणा ने पीड़िता की मां के बयानो को कोर्ट के समक्ष रखा।

समयाभाव के चलते आज मामले में अंतिम बहस पूरी नही हो पाई । अब मामले में आगे की अंतिम बहस कल होगी। आज सुनवाई के दोरान कोर्ट में आसाराम को भी पेश किया गया। आसाराम के दर्शनों के लिए सैंकडों समर्थक कोर्ट पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें