फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो के साथ खिलवाड़, ब्लैकमेलिंग

Wed, 12 Apr 2017 11:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
उदयपुर में सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरों से खिलवाड़ करके उन्हें अश्लील तस्वीरों में बदल देने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लड़की की फर्जी न्यूड फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी मिली है।
विज्ञापन


लड़की ने इस बात की जानकारी अपने माता पिता को दी जिसके बाद लड़की के परिजनों ने इस बात की सूचना धनमंडी थाने में दी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कुछ तस्वीरें डाउनलोड कर ली और उन्हें फर्जी तरीके से एडिट कर न्यूड तस्वीरों में बदल दिया। वहीं बाद में अज्ञात ने लड़की को वो तस्वीरें मैसेज करके भेज दी और उसे मिलने के लिए कहा। लड़की के मना करने पर अज्ञात ने उन तस्वीरों को वायरल कर देने की धमकी दी है।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है और पूरे मामले की जांच सायबर सैल को सौंप दी गई है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर लड़की के घरवालों में काफी रोष है।
विज्ञापन


धनमंडी थाने में जब पीड़िता के घरवाले शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने उल्टा पीड़िता के घरवालों को खरी खोटी सुना दी और उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि अपनी बेटी को सोशल मीडिया का उपयोग करने से रोके। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को उससे उसका फोन छीन लेने तक की भी बात कही।

इस बात पर सफाई देते हुए धनमंडी थाना एसआई ने कहा कि हमने केवल पीड़िता के परिजनों को सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए सतर्क रहने की बात कही थी जिसका उन्होनें गलत मतलब निकाल लिया।

पीड़िता की बड़ी बहन ने इस पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है वहीं मेनका गांधी ने पीड़िता को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

मामला सप्ताहभर पहले का है और पुलिस को अज्ञात का पता लगाने में अब तक कोई भी कामयाबी नहीं मिली है। वहीं पुलिस का कहना है कि मैसेज भेजने वाले अज्ञात का पता लगाना कठिन है और पुलिस की सायबर टीम खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें