फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की जिद्द के आगे सब हारे, आठवां फेरा होगा रक्तदान का!

Tue, 05 Dec 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सगाई के मौके पर किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे में एक विवाह समारोह कुछ अलग हटकर और प्रेरणादायक होगा। आज सगाई के मौके पर वर और उसके परिजनों ने रक्तदान किया। साथ ही शादी के वक्त आठवां फेरा करते वक्त रक्तदान करने का वचन देने की घोषणा की।  
विज्ञापन


इस सगाई समारोह के दौरान आयोजित रक्तदान की पहल को मेहमानों ने सराहा और खुद भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देखते ही देखते 51 यूनिट रक्त एकत्र हो गया। यह शादी इको फ्रेंडली करने की भी घोषणा दूल्हे ने की। इस अनूठे आयोजन में विधायक नारायणसिंह सहित कई जनप्रिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान

लोगों ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक संस्कार को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने वाला यह समारोह दांता के कुमावत परिवार में हुआ। दांता के भंवरलाल सिरस्वा के पौत्र एवं यादराम कुमावत के पुत्र सोनू की शादी आठ दिसम्बर को जोबनेर निवासी हनुमान सहाय किरोड़ीवाल की पुत्री किरण होगी। 


सोनू चाहता था कि उसकी शादी में आठवां फेरा रक्तदान के लिए वचन का हो। इस पर सोनू की सामाजिक भागीदारी को मूर्त रूप देने के लिए परिवार जनों ने सगाई समारोह में ही रक्तदान शिविर का आयोजन रखा। 

शिविर संयोजक राजेन्द्र कुमावत ने बताया कि आर.जे. ब्लड हेल्पलाइन के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में मैकिंग गोल्डन विलेज के कार्यकर्ताओं का सहयोग भी रहा। इस दौरान रक्तदान करने वालों का सम्मान भी किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें