झालावाड़ में शादी की दो तस्वीरें सामने आई हैं। भवानीमंडी में आयोजित एक शादी में दूल्हा—दुल्हन समेत सभी मेहमान भाग छूटे। दरअसल यहां बाल विवाह हो रहा था और पुलिस एवं प्रशासन को इसकी भनक लग गई।
भवानीमंडी के सूलिया ग्राम पंचायत गंगपुरा के खेड़ा से जुड़ा है जहां बुधवार रात फेरों के दौरान दूल्हा—दुल्हन मंडप छोड़कर भाग गए। उन्हें भागता देख उनके परिवार वाले, टेंट वाले, हलवाई, बैंडबाजे वाले और यहां तक कि शादी में भोजन परोसगारी करने वाले भी मौके से फरार हो गए। दूल्हा—दुल्हन नाबालिग थे और इस शादी की सूचना प्रशासन को लग गई थी।
तहसीलदार मदनमोहन के अनुसार झालरापाटन तहसील के बाली गांव निवासी पूजा की शादी उसके नाना गोपीलाल गुर्जर के घर पर सलिया पंचायत में गंगपुरा का खेड़ा स्थित घर पर करवाई जा रही थी। दूल्हा अनिल पुत्र पर्वत सिंह गुर्जर की बारात यहां नेरावद गांव से पहुंची थी। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को लगी वे तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें कोई नहीं मिला, इस पर घर के बाहर बाल विवाह नहीं करने का नोटिस चस्पा किया गया है।