फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट का सामान हुआ जरूरतमंदों के नाम

Thu, 09 Mar 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लोगों को सामान वितरित करते हुए एयरपोर्ट अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर हवाई अड्डे पर एक अनूठी पहल की गई है। ऐसी पहल जिसमें हवाई अड्डे पर यात्रा से पहले पैसेंजर्स से मिली प्रतिबंधित सामग्री को एकत्रित कर जरूरत मंदों में वितरित किया गया है। इसे एक एनजीओ पुष्प और जयपुर हवाई अड्डा प्राधिकरण ने मिलकर शुरू किया है।
विज्ञापन


जयपुर हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से देश में पहली बार हवाई अड्डे पर यात्रियों के हैंडबैग में प्रतिबंधित और अनुपयोगी सामग्री को एनजीओ के साथ मिलकर कच्ची बस्ती में वितरित किया गया। इस सामग्री में मिर्च, मसाले, घी, तेल, कैंची, शहद, खिलौने आदि सामान शामिल हैं, जिसे सिक्योरिटी चैक के दौरान रखवा लिया जाता है। यह सामग्री रखे-रखे खराब हो जाती है और उसे नष्ट कर दिया जाता था। अब इसी सामग्री को एनजीओ के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ है।

इस सामग्री को वितरित करने के लिए निदेशक विमानपत्तन जयपुर जयदीप सिंह बलारा, संयुक्त महाप्रबंधक (प्रचालन) नीरजा राठी, पुष्प संस्थान की डॉ. मानवी सिंह  प्रताप नगर स्थित कच्ची बस्ती पहुंचे। निदेशक विमानपत्तन को बस्ती के बच्चों ने राइम्स और पहाड़े सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें