केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस कन्नथानम कल राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अल्फांसो को भाजपा ने राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
अल्फोंस कन्ननथनम हाल में किसी भी सदन से सदस्य नहीं हैं। अल्फोंस फिलहाल केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री का पदभार संभाले हुए हैं। राज्यसभा की यह सीट वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद खाली हुई है। इन चुनावों के चलते आज अल्फोंस कन्नथानम जयपुर पहुंचे। यहां भाजपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अल्फांसो ने राजस्थान से मिल रहे इस मौके लिए राजस्थान भाजपा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान से उन्हें राज्यसभा में जाने का मौका मिल रहा है, यह उनके लिए गौरव की बात है। पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान काफी समृद्ध है और यहां इस क्षेत्र में करने को बहुत कुछ है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्यटन और आईटी के लिहाज से वे राजस्थान पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने यहां के स्थापत्य कला, किलों, मंदिरों आदि की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब वे दिल्ली में रहते थे तब राजस्थान उनका कई बार आना हुआ था। गौतरलब है कि अल्फोंस कन्नथानम केरल से है और वे आईएएस अधिकारी रह चुके है।