फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: 68 किलो डोडा चूरा के साथ दो तस्कर अरेस्ट

Mon, 19 Jun 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
68 किलो डोडा चूरा के साथ पकड़ी गई कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर जिले की गोगुन्दा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 68 किलो डोडा चूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गोगुन्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लाखों रुपए का अवैध डोडा चूरा को तस्करी कर सिरोही की ओर ले जा रहा है। इस पर गोगुन्दा थानाधिकारी मय जाब्ता टोल नाके के आगे नाकाबंदी की। 
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली नम्बर की एक गाड़ी का ड्राइवर नाकाबंदी देखकर वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी में पुलिस को डोडा चूरा से भरे छह कट्टे बरामद हुए। इसका वजन 68 किलोग्राम है। पुलिस के अनुसार बरामद डोडा चूरा की कीमत करीब चार लाख रुपए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें