फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति से पहले व्याख्याताओं को मिलेगी ट्रेनिंग

Tue, 11 Jul 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षा विभाग राजस्थान में विभिन्न कॉलेजों में नियुक्त होने वाले 1248 लेक्चरर को पदस्थापना से पहले एक महीने की ट्रेनिंग दिलवाएगा। 
विज्ञापन


व्यक्तित्व विकास, राज्य सेवा के नियमों की जानकारी देने और उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए एक माह का यह प्रशिक्षण जयपुर के हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण इसलिए दिलवाया जाएगा ताकि वे कम समय में बेहतर परिणाम दे सके। 
विज्ञापन


उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने बताया कि कॉलेजों में लेक्चरर की कमी को दूर करने के लिए 1248 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजा था। आयोग ने 29 विषयों के लिए परीक्षाएं और साक्षात्कार कर मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और गणित विषय का परिणाम घोषित कर दिए। जल्दी ही इनके प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय कर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें