फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर, दो की मौत, सात लोग घायल

Fri, 14 Jul 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मानसून अब प्रदेश में रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। लेकिन कई स्थानों पर हो रही तेज बारिश कहर भी बन गई है।
विज्ञापन



राजस्थान के माउंट आबू में बीती रात्रि तेज बारिश के कारण एक दीवार गिर पास में बनी झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना देर रात्रि होने के कारण घायलों को मदद मिलने में भी देरी हुई।


लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दीवार के मलबे से निकाला और उन्होंने नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं माउंट आबू के अतिरिक्त आबूरोड सहित सिरोह, बांसवाड़ा, उदयपुर में बारिश का दौर जारी है। हालांकि जयपुर व अन्य कई जिलों में अभी बारिश का ब्रेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें