फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा के दर आ रहे जायरीन की पलटी कार, दो की मौत

Sat, 01 Jul 2017 07:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ख्वाजा साहब की महाना छठी में शामिल होने आ रहा जायरीन परिवार हादसे का शिकार हो गया। जायरीन परिवार की कार जवाजा के पास पलट गई। इससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


गुजरात के बालाश्वर निवासी फारूख मलिक ने बताया कि सभी लोग ख्वाजा साहब की महाना छठी में शिरकत करने आ रहे थे। अचानक ड्राइवर टीना भाई की आंख लग गई। इसके बाद कार का बैलेंस बिगड़ा और कार जवाजा के पास पलट गई। इससे ड्राइवर टीना भाई और मोहम्मद शफी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लहूलुहान हालत में ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अजमेर के लिए रैफर कर दिया। फारूख मलिक ने कहा कि अभी भी अब्दुल रहीम और हसन खान की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें