फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किमी. लंबी रंगोली पर हुआ आरएसएस का पथ संचलन

Sun, 05 Nov 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क पर रंगोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब छह किलोमीटर लंबी रंगोली पर आरएसएस का आज पथ संचलन हुआ। सधी हुई कदमताल, बैंड की मधुर धुन और जगह-जगह पुष्प वर्षा। 
विज्ञापन


यह नजारा आज राजधानी जयपुर में आयोजित स्वर गोविंदम कार्यक्रम में देखने को मिला। दरअसल जयपुर को गोविंद की नगरी कहा जाता है, इसलिए इस कार्यक्रम का नाम स्वर गोविंदम रखा गया। वैशाली नगर स्थित चित्रकूट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आरएसएस के सर संघ संचालक डॉ.मोहनराव भागवत, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारी मौजूद थें। इस अवसर पर वीरांगनाओं का सम्मान किया।

 
विज्ञापन

इन रास्तों से होकर निकला कारवां

पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
संघ की ओर से दोपहर 2 बजे से अलग- अलग मार्गों से दो पथ संचलन निकाला गया। पहला संचलन राजेन्द्र नगर से शुरू होकर वैशाली नगर पुलिस थाना, नेशनल हैंडलूम, नर्सरी सर्किल, भारत अपार्टमेंट और आईसीआईसीआई बैंक होते हुए चित्रकूट स्टेडियम पहुंचा।

वहीं दूसरा संचलन निर्माण नगर से शुरू होकर विश्वकर्मा मार्ग, टैगोर नगर चौराहा, एसबीबीजे बैंक चौराहा, इन्द्रलोक साडीज और स्वामीनारायण चौक होते हुए चित्रकूट स्टेडियम पहुंचा। दोनों का संचलन का संगम चित्रकूट स्टेडियम में अपराह्न 3.05 बजे हुआ। इस पथ संचलन में 1300 स्वयंसेवक शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें