फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नीमकाथाना हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीकर जिले के नीमकाथाना मे गोंडा रेलवे स्टेशन के पास बने बालाजी नगर रेलवे फाटक पर शनिवार देर रात दो मजदूरों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार नीमकाथाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर नीमकाथाना के कपिल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। 
विज्ञापन


एसआई भीम सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन पुत्र राज सिंह राधेश्याम पुत्र गणेश गुभाना बहादुरगढ़ हरियाणा के रहने वाले है जो कि फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत चल रहे कार्य में ठेकेदारी पर मजदूर करने सीकर आए हुए थे।

रविवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए पटरियों पर आए तो दोनों मजदूरों के क्षत विशत शवों को पटरियों पर देखा और पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें