फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी थार पहुंच सकती है हॉवित्जर तोपें, परीक्षण का है इंतजार

Fri, 19 May 2017 08:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हॉवित्जर तोप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राजस्थान से लगती भारत की पश्चिमी सीमा को एक और गौरव हासिल होगा। पाकिस्तान से सटे जैसलमेर जिले के पोकरण में दो हॉवित्जर तोपें कभी भी पहुंच सकती है। इन तोपों के परीक्षण का इंतजार सभी को है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पोकरण के रेगिस्तान में भारतीय सेना अमेरिका के बीएई सिस्टम से मिली दो हॉवित्जर तोपें कभी भी गूंज सकती हैं। फिलहाल दो 155 एमएम/39 कैलिबर अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोप का पोकरण की फायरिंग रेंज में परीक्षण किया जाएगा। हॉवित्जर तोप के परीक्षण के बाद इन्हें कश्मीर में तैनात किए जाने की संभावना है। पिछले वर्ष हुए रक्षा सौदे के मुताबिक भारत को 145 हॉवित्जर तोप मिलेंगी। करीब पांच हजार करोड़ के इस रक्षा सौदे के अंतर्गत दो तोप परीक्षण के लिए लाई गई हैं। जिन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया गया है।

सेना के प्रवक्ता लं.कर्नल मनीष ओझा के अनुसार भारत अमेरिका से 145 तोप खरीदेगा। इन तोपों की खरीद 30 नवंबर 2016 को की गई थी और इसके फायरिंग टेबल भारतीय सेना के साथ यूएस सरकार और बीएई कम्पनी के द्वारा मिलकर तैयार किए जा रहे हैं। फायरिंग टेबल तैयार हो जाने के बाद सितंबर 2018 में तीन और तोपों की डिलीवरी की जाएगी। इसके अलावा इसे मार्च 2019 से सेना में पूरी तरह से शामिल कर लिया जाएगा। सौदे के अनुसार 5 तोप प्रति माह की दर से यह तोपें सेना को सप्लाई की जाएंगी और यह सप्लाई 2021 मध्य तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें