फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक को एपीओ करने पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Sun, 09 Jul 2017 12:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर गेट मीटिंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुए प्रसव के मामले में चल रहे चिकित्सकों के आंदोलन के दौरान आज डॉक्टर कंचन बत्रा को एपीओ करने के विरोध में डॉक्टरों का 2 घंटे का बहिष्कार जारी रहा।
विज्ञापन


यह मामला अलवर जिले में अकबरपुर गांव का है। जहां चिकित्सकों के आंदोलन के चलते रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोगी सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सक के नहीं मिलने पर प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर है। 

महिला डॉक्टर को एपीओ करने से नाराज डॉक्टरों ने आज भी सुबह 8 से 10 बजे तक सरकारी अस्पताल अलवर के गेट पर धरना प्रदर्शन कर गेट मीटिंग की। इस मीटिंग में कोटा से एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी शामिल हुए। प्रांतीय महासचिव ने कहा कि 48 घंटे के अंदर एपीओ के आदेश निरस्त किये जाये व आरसीएचओ को तुरंत निलंबित किए जाने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर सभी चिकित्सक सोमवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें