फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के घर से बाहर जाने को कहा, तो नशेड़ी बारातियों ने किया ऐसा...

Mon, 03 Jul 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
बारात में शराब पीकर जाने वाले बारातियों के हंगामे की खबर आम बात है। लेकिन दुल्हन के मामा ने शराब में धुत दो बारातियों को घर बाहर जाने के कहा, तो उन्होंने एेसा गुस्सा निकाला कि चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान के जोधपुर जिले के आसरलाई निवासी अचलाराम के घर बारात आई थी। रविवार दोपहर को बारात के साथ आए मगनाराम व दुर्गाराम शराब पीकर आ गए। दोनों जब दुल्हन के घर में थे, तब दुल्हन के मामा ने इन दोनों को घर से बाहर जाने के लिए कहा।

इस दौरान शराबी बारातियों व दुल्हन के मामा के बीच तीखी बहसबाजी हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी गुस्से में घर से निकल गए और कुछ देर बाद वापस आकर अपना गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए शराबी बारातियों के हाथ थी पेट्रोल से भरी बोटल, फिर...

फाइल फोटो।
मामा पर गुस्सा शराबी बाराती कुछ ​देर बाद लौटे। उनके हाथ में बोतल थी, जिसमें पेट्रोल था। उन्होंने दुल्हन के घर के बाहर खड़ी मामा की कार पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

इससे पूर्व उन्होंने कार का शीशा भी तोड़ दिया। पेट्रोल के कारण लगी आग ने कुछ सैकेण्ड में ही पूरी कार का जद में ले लिया। अचानक शादी के घर के बाहर लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई। वहीं दोनों शराबी बाराती मौके से फरार हो गए।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें