फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर का गांव बना पुलिस छावनी, चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी

Mon, 03 Jul 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह
विज्ञापन
पुलिस के लिए लंबे समय तक सिरदर्द रहा गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर के बाद भी पुलिस को चैन की सांस नहीं लेने दे रहा है। दस दिन पूर्व एनकाउंटर में मारे गए आनंदपाल का शव अभी भी अंतिम संस्कार के इंतजार में है, लेकिन उसके परिजन सीबीआई जांच की मांग व अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं परिजनों पर अंतिम संस्कार का दबाव बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने आनंदपाल के गांव को चारों और से सील कर दिया है। आनंदपाल के गांव सांवराद के गांव के ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। गांव में किसी बाहरी शख्स को जाने नहीं दिया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

आनन्दपाल

फाइल फोटो
वहीं गांव में सामान्य अवस्था में रखे आनंदपाल के शव का क्षरण हो रहा है, जिससे संक्रमण फैसले की आशंका बढ़ती जा रही है। लेकिन पुलिस दबाव की रणनीति अपनाते हुए गांव में बर्फ या शव को सुरक्षित रखने वाले किसी भी संसाधन को पहुंचने नहीं दे रही है।

फिलहाल गांव में क्यूआरटी, आरएसी व पुलिस के 500 से अधिक जवान तैनात हैं। गौरतलब है कि गैंगस्टर आनंदपाल को दस दिन पूर्व चुरू के मालासर में एनकाउंटर किया गया था। उसके बाद से उसका दो बार पोस्टमार्टम हो चुका है।

लेकिन परिजन एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग, आनंदपाल के भाईयों को अंतिम संस्कार में सम्मलित करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें