फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 13 Aug 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल-खेल में आज दो मासूम मौत के मुंह में समा गए। दोनों सगे भाई थे और पास ही निर्माणाधीन मकान में खेल रहे थे।
विज्ञापन


घटना अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित मदारपुरा गांव की है। यहां निर्माणाधीन मकान के हौद में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मदारपुरा निवासी रेलवेकर्मी चेतन सिंह का 6 वर्षीय हर्षवर्धन और 4 वर्षीय यशवर्धन घर के पास ही निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वह मकान के हौद के पास पहुंच गए और उसमें गिर गए। 

पास में ही खेल रही छोटी बहन यह नजारा देखकर जोर-जोर से रोने लगी। उसकी रोने की आवाज सुनकर उसकी मां ने आकर देखा तो पता चला कि दोनों भाई हौद में गिर गए हैं। इस पर उसने मदद की आवाज दी। जिसे सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मौत की खबर से जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं क्षेत्रवासी भी गमगीन हो गए। पुलिस ने बच्चों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें