टोल नाके का बूम बैरियर तोड़ते हुए आता ट्रक और रोकने का प्रयास करते गौरक्षक
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के कोटा में गोवंश तस्करों ने नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों और गोरक्षा के लिए काम कर रहे संगठन वानर सेना के कार्यकर्ताओं को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर और खलासी भाग गए।
पुलिस के अनुसार यह घटना सीमलिया टोल नाके के पास हुई। वानर सेना को इस टोल से गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वानर सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने नाकाबंदी की। गोवंश से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं को कुचलने का प्रयास किया और बेरिकेड्स तोड़ ट्रक को भगा ले गया। यह घटना यहां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
इसके बाद पुलिस ने पीछा किया और कुछ दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान ड्राइवर और खलासी वहां से भाग निकले। पुलिस को इस ट्रक में तस्करी कर ले जाया जा रहा 40 से अधिक गोवंश मिला। पुलिस ने गौवंशों को मुक्त करवाकर फरार चालक और खल्लासी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है।