फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से हिला पश्चिमी राजस्थान, घरों से बाहर निकले लोग

Sat, 18 Nov 2017 04:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पश्चिमी राजस्थान में दोपहर तीन बजे के करीब आए भुकंप के झटके कई जिलों में महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर,पाली,नागौर,अजमेर और भीलवाड़ा में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


जोधपुर में तो एक घर में भूकंप के झटके से छत और दीवारों पर दरार आ गई। वहीं बताया गया है कि जोधपुर जिले में ये झटके सबसे ज्यादा महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता करीब 4.2 के रिक्टर पैमाने पर मापी गई है जो कि जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे से आया है। फिलहाल भूकंप का केंद्र जोधपुर ही बताया गया है।  

 
विज्ञापन

किशनगढ़ में 15 सैकंड में दो बार महसूस किए गए झटके

अजमेर में एक घर में दीवार पर भूकंप के कारण आई दरारें - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार करीब 3 बजकर 21 मिनट पर जोधपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और उसके बाद 3 बजकर 22 मिनट पर अजमेर संभाग के कई इलाकों में लोगों को भूकंप के झटके लगे। बताया गया है कि मार्बल मंडी किशनगढ़ में करीब 15 सैकंड में दो बार भूकंप आया था। 

फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल से कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जोधपुर और अजमेर में मकानों में दरार आने की बात कही जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें