फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहलः ट्री एंबुलेंस करेगी पेड़-पौधों का इलाज

Thu, 22 Jun 2017 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्री एंबुलेंस के बारे में जानकारी लेती वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपने इंसानों व जानवरों की एंबुलेंस देखी होंगी, लेकिन अब पेड़-पौधों की एंबुलेंस भी शुरू की गई है। जयपुर में ये अनोखी पहल हुई है। एम्बुलेंस को बृहस्तपतिवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हरी झंडी दिखाई। यह सेवा फ्री दी जाएगी।
विज्ञापन


जयपुर नगर निगम के वार्ड दस की पार्षद समता चौधरी ने इस एम्बुलेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से करवाया है। ट्री एंबुलेंस के नाम से शुरू की गई इस पहल में वो सारी दवाइयां और औजार होंगे जो पेड़ को लगाने से लेकर बचाने तक में काम में लिए जा सकते हैं।

दरअसल नगर निगम जयपुर के वार्ड दस की पार्षद ने इस एंबुलेंस को शुरू किया है। इसमें पेड़ लगाने और उसकी देखरेख करने वाले करीब पचास औजार व उपकरण मौजूद हैं। जिस पौधों की जैसी जरूरत होती है, उसे उसी तरह के उपकरण की मदद से लगाया और बचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बुलेंस में पानी के साथ दीमक लगे पेड़-पौधों का इलाज भी

ट्री एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जिन पेड़ों में दीमक लग जाती है, उनके ट्रीटमेंट के लिए दवाई और उसे लगाने के उपकरण भी ट्री एम्बुलेंस में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ट्री गार्ड और उसकी मरम्मत के साधन भी इसमें रखे गए हैं। पेड़ों को पानी देने के लिए करीब 250 लीटर की पानी की टंकी भी इस एंबुलेंस से जुड़ी है।

समता चौधरी और उनके पति महेंद्र चौधरी बताते हैं कि पिछले दो साल में हमने करीब छह हजार पौधे क्षेत्र में लगाए हैं। पेड़ों को लगाने के दौरान कई तरह की परेशानी आई, जिससे इस ट्री एंबुलेंस का आइडिया आया।

उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस को फोन करके भी बुलाया जा सकता है। अब हम पांच किमी तक के पेड़ पौधों को इस एंबुलेंस की सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें