फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर्स भी उतरे 'पद्मावती' के विरोध में, बैन हो फिल्म, नहीं तो आंदोलन

Tue, 21 Nov 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर के नई सड़क पर प्रदर्शन करते हुए किन्नर समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विवादित फिल्म 'पद्मावती' का विरोध करने में अब हर तबके, हर समाज के साथ ट्रांसजेंडर्स भी उतर गए हैं।
विज्ञापन



'पद्मावती' को लेकर देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ राज्यों की ओर से लगाए गए बैन के बाद अब ट्रांसजेंडर्स पूरे देश में फिल्म को बैन की मांग कर रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर में किन्नर समाज के लोगों ने जोधपुर की नई सड़क स्थित राजीव गांधी सर्किल पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से इस फिल्म पर देश भर में बैन लगाने की मांग की है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रही कांता ने चेतावनी दी है कि फिल्म को कहीं भी रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कांता ने कहा कि पद्मावती के खिलाफ किन्नर समाज जोधपुर में प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे अन्य शहरों, राज्यों और देश भर में एेसे प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


कांता ने कहा कि पद्मावती हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर जिस तरह से पद्मावती का फिल्मांकन किया है, इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

फिल्म नहीं होने दी जाएगी रिलीज

फाइल फोटो - फोटो : ANI
किन्नर समाज के लोगों ने कहा कि वे फिलहाल राजस्थान के जयपुर सहित कुछ प्रमुख शहरों में किन्नर समाज के अन्य लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं और आंदोलन में साथ देने का आह्वान कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान अन्य संगठनों ने भी किन्नरों का साथ दिया और उन्होंने भी फिल्म पर देश भर में पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि रोक को लेकर सरकारों ने शीघ्र निर्णय नहीं किया, तो पूरे देश में किन्नर समाज के एेसे आंदोलन देखने को मिलेंगे।

कांता ने चेतावनी दी कि सरकार ने निर्णय में देरी की और फिल्म के प्रदर्शन का प्रयास किया, तो मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होगी ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें