फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी ये ट्रेनें, अहमदाबाद-जैसलमेर हाइवे खुला

Wed, 02 Aug 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
दक्षिणी व पश्चिमी राजस्थान में बाढ़ के हालातों में कोई खास सुधार नहीं आया है, जिसके कारण ट्रेनें कुछ और दिनों तक प्रभावित रहेंगी। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह से भी ज्यादा समय से उत्तर पश्चिम और पश्चिम रेलवे की ट्रेने रद्द व आंशिक रद्द की जा रही हैं, वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि जोधपुर मंडल के भीलड़ी-समदड़ी रेलखंड के बीच भारी बारिश के कारण ट्रैक के नीचे पानी भर जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके कारण कुछ गाड़ियों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।

आज से ये गाड़ियां आंशिक रद्द

1.जोधपुर से भीलड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 74841, जोधपुर-भीलड़ी गाड़ी 3 अगस्त को जोधपुर से रानीवाड़ा के बीच ही संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा रानीवाड़ा-भीलड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


2.ऐसे ही भीलड़ी से जोधपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी-जोधपुर ट्रेन 3 अगस्त को भीलड़ी से रानीवाड़ा के बीच ही संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा भीलड़ी-रानीवाड़ा के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

3.जोधपुर से पालनपुर की ओर जाने वाली    गाड़ी संख्या 74837, जोधपुर-पालनपुर ट्रेन 3 अगस्त को जोधपुर से रानीवाड़ा के बीच ही संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा रानीवाड़ा-पालनपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

4. ऐसे ही पालनपुर से चलकर जोधपुर की ओर आने वाली    गाड़ी संख्या 74838, पालनपुर-जोधपुर ट्रेन को भी पालनपुर से पालनपुर रानीवाड़ा के बीच ही चलाया जाएगा यानी यह ट्रेन पालनपुर-रानीवाड़ा के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद खुला जैसलमेर-अहमदाबाद हाइवे

डेमो इमेज
प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते अवरुद्ध हुआ जैसलमेर-अहमदाबाद मार्ग तकरीबन एक सप्ताह बाद फिर से प्रारंभ हो गया। जालोर जिले के सांचौर में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ने के बाद जैसलमेर-अहमदाबाद मार्ग को बंद कर दिया गया था। अहमदाबाद मार्ग फिर से बहाल होने से यात्रियों में खुशी की लहर है।

जैसलमेर-अहमदाबाद मार्ग पर प्रतिदिन 13 बसें चलती थी। जैसलमेर से मद्रास, बैंगलुरु, हैदराबाद जाने के लिए भी अहमदाबाद सभी की पहली पसंद थी। अहमदाबाद में हवाई सेवाएं होने के कारण देश के प्रमुख शहरों से आसानी से हवाई सेवाएं सुलभ हो जाती थी, लेकिन सड़क मार्ग बंद होने से सभी यात्री फंस गए थे। वहीं स्वर्णनगरी की सैर करने आने वाले ज्यादातर गुजराती सैलानी भी मार्ग बंद होने से फंस गए थे।

सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से स्वर्णनगरी में गुजराती सैलानियों की आवक भी थम सी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें