फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंकार रैली के बाद हुए बवाल के कारण एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

Thu, 13 Jul 2017 12:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांवराद में यहां हुआ है रेलवे ट्रेक प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के गांव में बुधवार को हुई हिंसा का असर ट्रेन संचालन पर हुआ है। यहां श्रद्धांजलि सभा के बाद हुए बवाल में लोगों ने सांवराद के नजदीक पटरियों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन



इस कारण जोधपुर-हिसार ट्रेन रुट प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस ट्रेक से निकलने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।

हालांकि बुधवार को सांवराद गांव में हुई जमकर हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को हालात नियंत्रण में है। यहां से लोगों की भीड़ अब छंट रही है। अभी भी गांव में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन


यहां भारी संख्या में पुलिस बल सांवराद सहित आसपास के क्षेत्रों  में तैनात है। वहीं गैंगस्टर आनंदपाल के शव का आज भी अंतिम संस्कार होगा या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें