फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस के गले पर होगी तीसरी आंख

Sat, 22 Apr 2017 11:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बॉडीवॉर्न कैमरे
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिसवालों पर आए दिन आरोप लगता है कि वे चालान काटने में मनमानी करते है और लोगों के साथ सही ढंग से पेश नहीं आते। इसी समस्या से निपटने के लिए जयपुर में ट्रैफिक पुलिस ने तीसरी आंख लगाने की पहल की है।
विज्ञापन


दरअसल इस पहल के अन्तर्गत कुछ पुलिवालों की शर्ट पर बॉडीवॉर्न कैमरे लगाएं जाएंगे। जिसमें वह सभी बाते रिकॉर्ड होंगी जो कि चालान काटने के दौरान आम आदमी के साथ होती। इन कैमरों में आठ जीबी की चिप लगी होती है। फिलहाल ये कैमरे 40 एसआई व एएसआई को दिए गए है। यह पहल यदि सफल होती दिखाई देगी तो जयपुर में तैनात सभी ट्रैफिक अधिकारियों को इस तरह के कैमरे दिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बॉडीवॉर्न कैमरे में 15 दिन तक की रिकॉर्डिंग रखी जा सकती है।

कैमरे को चारों ओर घुमाकर रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। फिलहाल इन कैमरों से लैस पुलिसवालों को शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। फिर इनके ड्यूटी स्थानों में भी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें