फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर हुआ 'लाल', जानिये क्या हैं भावों के हाल...

Thu, 06 Jul 2017 12:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
बरसात के शुरू होते ही टमाटर 'लाल' हो गया है। आम आदमी जब दुकान व ठेलों पर जब टमाटर के भाव पूछ रहे हैं, तो उन्हें झटका लग रहा है। वे सोचने पर मजबूर हैं कि खरीदे जाएं या नहीं या फिर कितने ग्राम खरीदने से रसोई का काम चल जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान में टमाटर के 80 से 90 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। यही नहीं, जयपुर के जो पॉश एरिए हैं, वहां सब्जी वाले 100 रुपए तक की दर से मांग कर रहे हैं। महिलाएं सब्जी वालों से भाव पूछकर चौंक रही हैं और भाव बढ़ने का कारण पूछ रहीं है, तो सब्जी वाले कह रहे हैं कि मंडी से ही महंगे आ रहे हैं, तो हम क्या कर सकते हैं।

जयपुर के किसान संतोष मीणा ने बताया कि बरसात में खेतों में जब पानी भर जाता है, तो टमाटर की पौध गल जाती है। ऐसे में उसे उखाड़कर फेंकने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। पौध में लगे टमाटर भी पानी लगने से खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जीवालों ने दिया ये तर्क, अन्य सब्जियों पर भी हुआ असर

फाइल फोटो।
इधर, सब्जी वालों का कहना है कि मंडी में ही टमाटर का इतना भाव वसूला जा रहा है कि हमें भी अपने बजट में कटौती करनी पड़ रही है।

जयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश अच्छी होने का खमियाजा टमाटर की पौध को उठाना पड़ रहा है। इस कारण टमाटर की मंडियों में आवक नहीं हो रही है।

गौरतलब है हाल ही में मध्य प्रदेश व राजस्थान के कई जिलों में हुए किसान आंदोलन के कारण टमाटर सहित कई सब्जियों की आवक पर असर हुआ है।

साथ ही मानसून की सक्रियता भी सब्जियों की आवक व दामों पर असर डाल रही है।  बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी टमाटर के दाम आम लोगों को परेशान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें