एक बाघ जंगल खेत में पहुंचा और वहां काम कर रहे लोगों पर अटैक कर दिया। इस दौरान वह एक किसान को घसीटकर जंगल की तरफ ले जाने लगा। तभी उसके पिता ने साहस दिखाया और अपने बेटे की जान बचाई। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर की है। यहां खंडार रेंज से सटे तलावड़ा गांव में एक खेत में आ पहुंचा। वह वहां काम कर रहे किसानों पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान उसने गौरीशंकर को पकड़ लिया और फिर उसे घसीटकर जंगल में ले जाने लगा।
बाघ के हमले से वहां हडकम्प मच गया। इस दौरान गौरीशंकर का पिता प्रभुलाल गुर्जर आ गया और शोर मचाने लगा। आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर आ गए। सबके शोर को सुनकर बाघ गौरीशंकर को छोड़कर जंगल में भाग गया। इस हमले में गौरीशंकर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल गौरीशंकर को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया।