फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

Mon, 10 Jul 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
परिवहन विभाग बेलगाम चलने वाले वाहनों को रोकने में नाकामयाब रहा है। जिसका नतीजा है कि सड़क दुर्घटनाओं में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन



ऐसा ही एक हादसा आज भरतपुर जिले की वैर तहसील में हुआ है। जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।

दुर्घटना वैर के नजदीक एक गांव की है। आज सुबह हुए इस हादसे के बाद घायलों की गंभीर अवस्था में नजदीक के चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया। लेकिन वहां से उन्हें भरतपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद सवाल उठ रहे है कि परिवहन विभाग की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए करने की अनुमति है।
विज्ञापन


उसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कैसे सवार थीं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अनियंत्रित होकर वाहन चलने से इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें