उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में हुए हिमस्खलन की घटना में शहीद हुए राजस्थान के तीनों जवानों की पार्थिव देह आज शाम जयपुर पहुंची। कल इनका पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार होगा।
जानकारी के अनुसार, मछिल सेक्टर की सोना पंडी गली (एसपीजी) में शुक्रवार दोपहर को 21 राजपूत की एक पोस्ट हिमस्खलन का निशाना बन गई। इस घटना में सेना के 4 जवान बर्फ के नीचे दब गए। जिनमें तीन की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस हादसे में हवलदार कमलेश सिंह, नायक बलबीर और सिपाही राजेंद्र सिंह गुर्जर की मौत हुई है। ये तीनों राजस्थान के निवासी थें। इस हादसे की सूचना के बाद तीनों के पैतृक गांवों में शोक का माहौल है। कल इनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कर किया जाएगा।