फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़े कश्मीर के 6 संदिग्ध

Sat, 03 Feb 2018 05:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आए संदिग्ध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे प्रतिबंधित इलाके में आज जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 6 संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। अब इन सभी से पुलिस पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ कस्बे से जुड़ा है। यहां नहरी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यवाही करते हुए जम्मू कश्मीर के 6 संदिग्ध नागरिकों को पकड़ा है। सभी पकड़े गए संदिग्धों को मोहनगढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। आज दोपहर मोहनगढ़ कस्बे में घूमते 6 संदिग्धों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर पड़ी। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वयं को जम्मू कश्मीर का रहने वाला बताया। मोहनगढ़ थाना प्रतिबंधित होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने सभी को मोहनगढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं मोहनगढ़ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार उन्होंने जैसलमेर घूमने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें