फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फ्रेल होने से बेकाबू हुआ ट्रोला, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 12 Jun 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घटनास्थल।
विज्ञापन
राजस्थान में फिर से एक बेकाबू ट्रोले का कहर देखने को मिला है जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे जयपुर के विराटनगर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


जहां जयपुर से अलवर की ओर जा रहे एक ट्रोले का विराटनगर बस स्टैंड पर ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद बेकाबू हुए ट्रोले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 16 लोग घायल हुए है।

घायलों को विराटनगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में दस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जयपुर शहर में एक नमक से भरे ट्रोले के नीचे दबने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें