फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का कहर, तीन की और मौत

Sun, 24 Sep 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का कहर लगातार जारी है। रोजना इसकी चपेट में लोग आ रहे है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


राजस्थान में स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए तमाम सरकारी प्रयास थोथे साबित हो रहे है। आज झीलों की नगरी उदयपुर में तीन और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 14 नए मरीज सामने आए। मृतकों का पिछले चार दिन से आईसीयू में इलाज जारी था।

मृतकों में एक चितौडगढ़, एक बांसवाडा और एक प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। वहीं बीते 54 दिनों में उदयपुर में 35 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी हैं जबकि इस दौरान 550 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के रोगी सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबी अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. रमेश जोशी ने बताया कि फिलहाल वार्ड और आईसीयू में कुल 29 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है भर्ती दो रोगियों की हालात गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें