सीकर की ग्रामीण शिक्षण संस्थान आज अनूठे और ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। यहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने बेटियों को बचाने का बीड़ा उठाया।
कार्यक्रम में सीकर कलेक्टर नरेश ठकराल ने 10 हजार से अधिक युवाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में युवाओं के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी इस अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरुक करने का संकल्प लिया। कलेक्टर ठकराल ने कन्या भ्रूण हत्या को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसे रोकने के लिए युवाओं से आगे आकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णु मीणा ने अभियान की जानकारी दी।