फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो आरक्षण देगा उनका समर्थन उसी को मिलेगा, बोले बैंसला

Sun, 08 Oct 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किरोड़ी सिंह बैंसला
विज्ञापन
जो राजनीतिक पार्टी गुर्जर समाज की देखभाल करेगी, समाज भी उसी पार्टी को आगामी चुनावों में समर्थन देगा। यह कहना है कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का।
विज्ञापन


गुर्जर आरक्षण समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने आज अजमेर में कहा कि गुर्जर समाज आरक्षण को लेकर आज भी आंदोलनरत है, लेकिन अब तक मिल नहीं सका है। आगामी 23 अक्टूबर को विधानसभा में बिल पास करने का आश्वासन दिया गया है। बैंसला ने कहा कि यदि आरक्षण नहीं दिया जाता है तो गुर्जर समाज उनकी बातें मानने वाली राजनीतिक पार्टी को खुले तौर पर समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि आज समाज के युवाओं का रूझान शिक्षा की तरफ बढ़ा है। यह समाज के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


यहां आयोजित सम्मान समारोह में जब देहाती बच्चों के दसवीं व बारहवीं में 97 प्रतिशत अंक देखे तो वह स्वयं अभिभूत हो गए। उन्होंने ऐसे बच्चों से पूछा तो उन्होंने कहा कि घर का कामकाज करते हुए उन्होंने अध्ययन किया और यह उपलब्धि हासिल की। बैंसला ने कहा कि समाज के बच्चों के लिए अलग से स्कूल और कोचिंग सेंटर खुलवाए जाएंगे। समारोह में न्यायिक अधिकारी किशन गुर्जर, आईपीएस अधिकारी पूजा अवाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें