राजस्थान दिवस के आयोजन को देखते हुए जयपुर में विधानसभा के सामने जनपथ को आम जनता के लिए पहले ही बन्द कर दिया था। अब लालकोठी क्षेत्र के पंकज सिंघवी मार्ग पर भी आवाजाही राजस्थान दिवस समारोह का आयोजन पूरा होने तक बन्द करने की घोषणा की है।
मार्ग 27 मार्च से आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यह राजस्थान दिवस समारोह के मुख्य समारोह यानी 30 मार्च के कार्यक्रम के बाद ही खुल पाएगा। ट्रेफिक पुलिस ने इस दौरान आमजन को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
टोंक रोड व लालकोठी से ज्योति नगर, विधानसभा, इमली फाटक से की ओर आने लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना होगा। गौरतलब है कि राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। तीस मार्च को जनपथ पर मनाया जाएगा। इसमें कई रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। जिनकी तैयारियों के लिए इन मार्गों को बंद किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यपाल कल्याण सिंह समेत कई लोग मौजूद होंगे।