बेटे के साथ पम्फलेट बांटते हुए
- फोटो : amar ujala
एक शख्स ने पहल करते हुए आज अपने बेटे का जन्मदिन अस्पताल में मनाया। इस दौरान यहां अपने बेटे और कई लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे इस शख्स ने लोगों को पम्फलेट भी बांटे।
मामला कोटा से जुड़ा है, जहां इन दिनों डेंगू बुखार के चलते एमबीएस अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं, राजनेताओं द्वारा एक-दूसरे पर बयानवाजी भी जोरों पर है। इसी बीच यहां के मेडिकल व्यवसायी सुनील आडवाणी ने बेटे दर्शिन का दूसरा जन्मदिन अस्पताल में जाकर मनाने की सोची। इसके पीछे उनका मकसद ये रहा कि वे यहां आने वाले लोगों को डेंगू से सम्बंधित उपचार व बचाव की जानकारी देंगे। इसी सोच के साथ आज सुनील अपने बेटे के साथ अस्पताल में पहुंचे।
उन्होंने अपने परिचितों के साथ यहां लोगों को डेंगू रोग के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी देने वाले पम्फलेट बांटे। सुनील ने बताया कि वे लोगों को डेंगू के संबंध में जागरूक करना चाहते हैं, ताकि लोगों को इससे बचाया जा सके। उधर, लोगों ने उनकी इस पहल को सराहा।