डेंगू पीड़ितों की मदद के लिए एक विधायक आगे आए है। मरीजों की मदद के लिए उन्होंने अपना जन्मदिन खास तरह से मनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा का जन्मदिन 15 अक्टूबर को है। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। इसके लिए शर्मा ने रक्तमित्रों की टीमें भी बनाई गई है और पांच हजार रक्तदाताओं की सूची तैयार की है।
डेंगू रोग में रक्त की जगह एसडीपी और आरडीपी की जरूरत होती हैं ऐसे में विधायक ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान की जगह एसडीपी और आरडीपी दान करने का निर्णय लिया है।