ट्रैफिक पुलिस जयपुर द्वारा बनाया गया नया विज्ञापन
क्रिएटिविटी के मामले में अब जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने भी मुंबई, बैंगलूरु जैसे बड़े शहरों की बराबरी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को लेकर एक विज्ञापन जारी किया है, जो सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
हाल ही में संपन्न हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हुए भारत-पाक मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंकी गई नो बॉल का इस्तेमाल जयपुर की ट्रैफिक पुलिस के भी बड़े काम आया।
इस विज्ञापन में ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को लाइन न क्रॉस करने की सलाह दे रही है और साथ ही कह रही है कि यदि वाहन चालक लाइन क्रॉस करके वाहन चलाएं, तो उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।