फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इस लुटेरी दुल्हन के प्यार में फंसे कई कुंवारे लड़के, फर्जी पिता कराता था ऐसे शादियां...

Thu, 24 Nov 2022 09:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। यह लड़की फर्जी पिता के सहारे कुंवारे लड़कों को अपनी जाल में फंसाकर शादी करती थी। मौके मिलते ही गहने और रुपये लेकर फुर्र हो जाती थी।
विज्ञापन
लुटेरी दु्ल्हन गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में मुहाना थाना पुलिस ने एक शातिर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। असम की रहने वाली विनीता उर्फ संगीता नाम की ये लुटेरी दुल्हन कुंवारे लड़कों को अपनी शादी के जाल में फंसाकर फर्जी शादी करती थी। फिर कुछ दिन घर में रहकर सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो जाती थी।

विज्ञापन


बता दें कि मुहाना थाना इलाके के अभयपुरा गांव में रहने वाले रामदयाल नाम के एक युवक को इस महिला ने अपने जाल में फंसाकर कथित पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी शादी की। शादी के महज दो दिन बाद पांच लाख नकद रुपये और लाखों रुपए के जेवरात समेटकर फरार हो गई। सुरेश नाम के कथित पिता ने पीड़ित रामदयाल से 14 लाख रुपये शादी करवाने के नाम पर लिए थे। रामचंद्र शंभू दयाल समेत अन्य लोगों ने मीडिटर की भूमिका निभाई और सुरेश नाम के युवक को पिता बताकर असम की महिला संगीता से शादी करवा दी। घटना के बाद पीड़ित रामदयाल ने मुहाना थाने में मामला दर्ज कराया।

महिला हरियाणा से गिरफ्तार...
14 नवंबर 2021 को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने एक साल बाद आरोपी महिला को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि विनीता नाम की इस महिला ने पहले से शादी की हुई है। शादीशुदा होने के बावजूद फर्जी शादी कर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देती है। पूछताछ में एक दर्जन से ज्यादा वारदात करना महिला ने कबूल किया है। मामले में अन्य सहयोगी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। मुहाना थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें