फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किया यौन शोषण अब तांगा चलाकर जीवनयापन कर रही ये मॉर्डन गर्ल

Tue, 03 Oct 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अपने तांगे के साथ आॅस्ट्रेलिया से आई युवती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सड़कों पर इन दिनों एक 25 वर्षीय युवती तांगा दौड़ाती नजर आ रही है जो कि एक आईएएस अधिकारी की बेटी है और फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है। 
विज्ञापन


इस युवती ने अपने पिता पर उसके साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसके भाई भी उसे प्रताड़ित करते है। इन सबसे तंग आकर वह भाग आई और यहां अजमेर में तांगा चलाकर जीवन यापन कर रही है। 

अजमेर में उसकी खासी चर्चा है। नैनीताल निवासी तांगेवाली युवती उत्तराखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को अपना पिता बता रही है। उसका कहना है कि उसके पिता ने उसे गोद लिया था। जिसका गोदनामा भी है। जब तक उसकी मां जिंदा थी, तब तक उसे पूरा लाड़-प्यार दिया गया, उसे बड़े-बड़े स्कूल में भी पढ़ाया गया।
विज्ञापन


यहां तक की उसकी ग्रेजुएशन ऑस्ट्रेलिया से हुई और उसने घोड़ों से संबंधित मैनेजमेंट का कोर्स भी ऑस्ट्रेलिया से ही किया है। युवती ने बताया कि उसकी मां की मौत सात साल पहले हो गई। इसके बाद उसके पिता और भाईयों की प्रताड़नाओं का दौर शुरू हुआ जो बढ़ते-बढ़ते यौन शोषण तक पहुंच गया।
 

घोड़े से हुआ प्यार और बन गई 'तांगेवाली'

आॅस्ट्रेलिया रिटर्न तांगेवाली - फोटो : Amar Ujala
युवती का कहना है कि उसने ढाई साल पहले नैनीताल स्थित अपने ही घर से अपने डॉक्यूमेंट चुराए और वहां से भाग निकली। वह सीधे नजदीकी पुलिस स्टेशन गई और आपबीती बयां कर लिखित शिकायत की। उसके अनुसार पुलिसकर्मियों ने उसके पिता का नाम सुनते ही उसे वहां से रवाना कर दिया। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में रही और कुछ समय पहले ही भारत आई है।

भारत आने के बाद वह जयपुर घूमने आई थी, जहां से उसे अजमेर के बारे में जानकारी मिली और वह यहां आ गई। यहां पर एक घोड़ा उसे पसंद आया और उसने तांगा लेकर यहीं बसने का मानस बना लिया। युवती ने बताया कि ख्वाजा की नगरी में आने वाले जायरीन को वह सवारी करवाती है और जो कुछ मिलता है, उससे अपना गुजर बसर कर रही है। 
विज्ञापन

पिता ने कहा 'मेरी बेटी है मानसिक रोगी'

तांगेवाली - फोटो : Amar Ujala
युवती के आईएएस पिता ने बेटी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। वे कहते हैं कि उनकी गोद ली हुई बेटी बचपन से ही मानसिक रोगी है। वह काफी समय से ऑस्ट्रेलिया थी, वहां गलत कामों में लिप्त होने के कारण उसे भारत भेजा गया। यहां आने पर वह पुणे में उसके दोस्त के पास गई थी। दोस्त ने उसकी हरकतों को देखकर उसे मनोरोग विशेषज्ञ के पास भर्ती करवाया था, वहां से भी यह निकल गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें