राजस्थान के चार जिलों के बाजारों में आज सन्नाटा पसरा रहा। यहां हिंदूवादी संगठनों की ओर से जुलूस निकाला गया और भारी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।
दरअसल, पूरा मामला बूंदी जिले में स्थित मानधाता छतरी से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ दिन पहले ही पूजा-अर्चना को लेकर दो समुदायों में विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, विवाद के बाद यहां विवादित स्थल पर अमन का दीया जलाया गया। इसके तहत यहां पूजा-अर्चना सहित अन्य मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज हाड़ौती बंद रखने का आह्वान किया गया था। आपकों यहां बता दें कि हाड़ौती क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले आते हैं।
आज इन चार जिलों में बाजार बंद रहे और विहिप कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिन्दू संगठनों की ओर जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकताओं ने बूंदी कलक्टर और पुलिस महानिरीक्षक को हटाने की भी मांग की। विहिप ने इस दौरान मानधाता छतरी पर आमजन के प्रवेश की भी मांग की है।