फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डराने आया चोटी काटने वाला भूत, महिला बेहोश

Thu, 03 Aug 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बेहोश हुई महिला
विज्ञापन
प्रदेश में कई दिनों से चल रही अफवाहों के बीच आज एक बार फिर चोटी काटने का भूत सामने आया है। इस बार ये घटना का पति की मौजूदगी में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के भीलवाड़ा में आज एक महिला रामप्यारी अपने घर पर ही सुबह चाय पी रही थी। खजूरी गांव में रहने वाली इस महिला के साथ उस समय उसका पति देवकरण भी घर पर ही मौजूद था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक महिला की चोटी कट गई। जैसे ही उसने अपने सिर पर हाथ फेरा तो कटी हुई चोटी नीचे गिर गई। ये देख उसी समय महिला बेहोश हो गई।

फिर तो घर में कोहराम मच गया कि आखिर ये कैसे हुआ। जैसे-जैसे घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो देवकरण के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में महिला के परिजन और आसपास के लोग उसे पास में ही गांव में देवनारायण के स्थान पर ले गए और झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कोई अदृश्य शक्ति गांव में घूम रही है जो महिलाओं के बाल काट देती है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले काछोला इलाके के ही मनोहरपुरा और पीपलूद में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, चोटी काटने की बात को लेकर किसी भी व्यक्ति ने कोई पुख्ता जानकारी इस संबंध में नहीं बताई जिससे कि ये लगे कि चोटी आखिर कटी कैसे?

पिछले महीने यहां भी कटी चोटी

डेमो इमेज
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील भी की है कि वे इस तरह कि किसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन का कहना है कि वे जल्द ही वास्तविकता का पता लगाएंगे।

पिछले महीने राजस्थान के भरतपुर में भी महिला की चोटी दिनदहाड़े कटने की घटना सामने आई ​थी। यहां के चिकसाना थाना इलाके में स्थित ​घुस्यारी गांव की रहने वाली गायत्री पत्नी हुकुम सिंह पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर रास्ते में ही गिर पड़ी। जैसे ही इसकी खबर उसके परिजनों को मिली वे वहां पहुंचे।

गायत्री को उठाकर देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, धौलपुर में भी आज एक महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है।

उधर, इस तरह चोटी कटने की घटनाओं को लेकर मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि ये केवल अफवाह है। कुछ लोग अपनी तंत्र-मंत्र की दुकानें चलाने के लिए इस तरह के शगुफे छोड़ते हैं जिन पर कुछ लोग यकीन करने लग जाते हैं। ​अक्सर ऐसे मामलों में पीड़ित खुद ही डरने लगता है और उसकी मानसिकता वैसी ही बन जाती है जैसा वह सोचता है या सुनता है।
विज्ञापन

रातभर दे रहे हैं लोग पहरा

बेहोश बालिका
राजस्थान के करौली जिले में फुलवाड़ा की ढाणी चुन्नीकापुरा में भी बीते दिन बालिका की चोटी कटने की घटना सामने आई थी। लोगों के अनुसार गांव की रहने वाली बालिका रिंकी कल दोपहर अन्य महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसके बालों का गुच्छा अलग हो गया। ये देख बालिका बेहोश हो गई। परिजन उसे हिंडौन के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।

गौरतलब है कि राजस्थान के पश्चिमी जिलों बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर से शुरू हुई इस तरह की अफवाहों ने आदिवासी या ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी जगह बना ली। अब तो ये अफवाहें राजस्थान से निकलकर हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रेदश तक पहुंच चुकी हैं। इन स्थानों पर कई जगह तो लोग रातभर पहरा भी दे रहे हैं। हालांकि, अब तक उनके हाथ में चोटी काटने वाले कथित भूत का कोई सुराग नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें