गिनीज बुक में 52 रिकॉर्ड बना चुके इकबाल सक्का अब एक और गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने की राह पर हैं। सक्का ने अब विश्व का सबसे छोटा कैरम बोर्ड बनाने का दावा किया है।
उदयपुर के रहने वाले सक्का का सोने से बनाया यह कैरम बोर्ड आकार में एक वर्ग सेंटीमीटर क्षेत्रफल का है। वहीं इसे खेलने के लिए 9 काली और 9 सुनहरी गोटियां भी बनाई है। इसके साथ ही एक लाल रंग की गोटी भी है, जिसे खेल में क्वीन कहा जाता है। इसके अलावा गोटियां चलाने के लिए स्ट्राइकर भी बनाया गया है। इस कैरम को खेलने के लिए सुई बनाई गई है। इस सुई की सहायता से इसे खेला जा सकता है। सक्का के अनुसार वे जल्द ही इसे गिनीज बुक में दर्ज करवाने का दावा पेश करेंगे।