फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में भरे जाएं आयोगों के खाली पद, हाईकोर्ट ने कहा

Mon, 09 Oct 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश के विभिन्न आयोग और अधिकरणों के खाली पदों को भरने व उसकी सूचना संबंधित वेबसाइट पर जारी करने के लिए अंतिम मौका देते हुए मामले की सुनवाई 6 नवंबर को तय की है।
विज्ञापन


न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश वीके व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से समय मांगते हुए कहा गया कि जल्दी ही सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा। इसके अलावा संबंधित वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। इस पर अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम मौका देते हुए मामले की सुनवाई 6 नवंबर को तय की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें