फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' पर खुलकर बोले विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे व पूर्व राजपरिवार के सदस्य

Sat, 11 Nov 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
देवायुष सिंह
विज्ञापन
राजस्थान में फिल्म 'पद्मावती' का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। अब जयपुर के पास स्थित शाहपुरा के पूर्व राजपरिवार से जुड़े सदस्यों ने भी फिल्म का खुलकर विरोध किया है।
विज्ञापन


यहां हम बात कर रहे है शाहपुरा के पूर्व राजपरिवार से जुड़े और विधानसभा में उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह के परिवार की। आज राव राजेन्द्र सिंह के बेटे देवायुष सिंह फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में उतरे। उन्होंने यहां अशोक क्लब में मीडिया से रूबरू होते हुए फिल्म में पद्मावती के चरित्र को लेकर फिल्माए दृश्यों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है जो आम आदमी में रानी पद्मावती के प्रति चित्रण को बदल सकता है।

उनका कहना था कि आदमी जैसा फिल्म में देखता है उसे ही सच मान लेता है जबकि हकीकत में ऐसा नहीं होता। ऐसे में फिल्म में रानी पद्मावती को जिस तरह से दिखाया गया है वह गलत है। देवायुष ने कहा कि उन्होंने सेंसर बोर्ड को इस संबंध में पत्र लिखा है। साथ ही मांग की है कि 21 लोगों की कमेटी बनाकर फिल्म 'पद्मावती' की स्क्रीनिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा-ऐतिहासिक अतीत पर है गर्व

देवायुष सिंह
देवायुष सिंह ने कहा कि हमें अपने ऐतिहासिक अतीत पर गर्व है और उसको किसी फिल्म 'पद्मावती' में तोड़-मरोड़कर पेश करने का वे पूरी तरह से विरोध करते हैं।

उधर, जयपुर राजघराने से जुड़ी दीया कुमारी ने आज फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में गोविंददेवजी मंदिर के बाहर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इससे पहले भी दीया कुमारी ने फिल्म को लेकर कहा था कि एक फिल्म के जरिए राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते। मुझे राजस्थान के इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छा़ड़ बर्दाश्त नहीं है।

उधर, सीकर में 'पद्मावती' फिल्म को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सड़कों पर उतर आए हैं। दोनों संगठनों ने आज शहर में रैली निकाल कर सरकार को चेताया। रामलीला मैदान से शुरू हुई चेतावनी व आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। वहां चेतावनी भरा ज्ञापन एडीएम को दिया गया। दोनों संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म को रिलीज करके सिनेमाघरों मे लगाया गया तो वह सिनेमाघरों को आग लगा देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें