फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंट तस्करी से मिलने वाले पैसे से हो रही आतंकवादियों को फंडिंग- AWBI

Wed, 21 Feb 2018 05:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बोर्ड के अधिकारी
विज्ञापन
एनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया ने ऊंट संरक्षण पर सवाल उठाए हैं। बोर्ड के पदाधिकारियों का दावा है कि ऊंट तस्करी में काला धन खपाया जा रहा है और जो पैसा मिल रहा है उसकी आतंकवाद के लिए फंडिंग हो रही है। 
विज्ञापन

 

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) ने राजस्थान में ऊंट संरक्षण और इस संबंध में बनाए कानून पर सवाल उठाए हैं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि राजस्थान में सरकार ने भले ही ऊंट के लिए कानून बना दिया हो और उसे राज्य पशु घोषित कर दिया है, लेकिन हकीकत यह है कि यहां पशु मेले ऊंट और मवेशियों की अवैध तस्करी के केन्द्र बने हुए हैं।


बोर्ड के अधिकारी सुदर्शन कौशिक और कीर्ति सचदेवा ने आज जोधपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए ये गंभीर बातें कही। उन्होंने कहा कि हाल ही जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के आगोलाई गांव में चल रहे मेले से चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 12 ऊंट बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठित गिरोह कर रहा है काम

ऊंट
बोर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि ऊंट तस्करी में उत्तर प्रदेश के बागपत का एक संगठित माफिया सक्रिय है। ये तस्कर ऊंट को यहां से असम, पश्चिम बंगाल और बंग्लादेश के बॉर्डर पार, बिहार, तेलांगाना और कर्नाटक कटनी के लिए ले जाते हैं।
 
उन्होंने दावा किया है कि यहां से 10 से 15 हजार में ऊंट खरीदने के बाद उसे आगे एक लाख तक बेचा जा रहा है। यहीं नही इस अवैध कारोबार से काला धन पैदा करने वाला संगठित माफिया भी जुड़ा है, जो इसका पैसा आतंकवाद की फंडिंग में इस्तेमाल होता है। इसके जरिए नकली नोट भी देश में दाखिल करवाए जा रहा है। आईयूसीएन ऊंटो को विलुप्तप्राय जानवर मान चुकी है।

साथ ही, उन्होंने ऊंट और मवेशियों की तस्करी के लिए बने कानून की पालना नहीं करने का भी आरोप लगाया है। बोर्ड अधिकारियों ने लालच और लापरवाह अधिकारियों के कारण प्रदेश की संस्कृति का मजाक बनाने का भी सरकार पर आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें