माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकण्डरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर जारी किया जाएगा। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ये परिणाम सवा बारह बजे घोषित करेंगे। इसके साथ ही करीब पौने तीन लाख विद्यार्थियों स्टूडेंट्स के भविष्य का फैसला होगा। सीनियर सैकण्डरी विज्ञान वर्ग में 2 लाख 34 हजार 523 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थियों की संख्या महज 48,113 है। बोर्ड ने इन छात्रों की लगभग 17 लाख 16 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से करवाया, जिसके चलते समय पर परिणाम जारी किया सकेगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बीएल चौधरी का कहना है कि बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी होगा। इस बार मैरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। मई के अंतिम सप्ताह में बारहवीं कला का परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम जानने के लिए www.rajeduboard.rajasthan.gov.in लिंक पर क्लिक किया जा सकता है।