राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक बार फिर राहत प्रदान की है। यह राहत अब मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना के आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि को 30 जून 2017 तक बढ़ा दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत आई.आई.टी, मेडिकल, विधि एवं आई.आई.एम के राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रवेश हेतु परीक्षा की कोचिंग के जरिये विभाग द्वारा राजकीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में आवासरत छात्र-छात्राओं को कोचिंग करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि निःशुल्क कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बड़े संस्थानों में प्रवेश के लिए समर्थ बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।