फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने इतने कार्य करवाए हैं कि चुनावों में भाजपा ही लहराएगी परचम-उमा भारती

Sat, 14 Oct 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन
केन्द्रीय पेयजल मंत्री उमा भारती ने कहा है सरकार ने इतने विकास कार्य करवाए हैं कि आगामी चुनाव में भाजपा ही परचम लहराएगी। वे आज अजमेर जिले के प्रवास पर रही। उन्होंने तीर्थनगरी पुष्कर में पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना की। साथ ही, ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन भी किए।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने आज अजमेर में तीर्थ नगरी पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंची जहां भाजपाइयों की ओर से उनका स्वागत किया गया। उमा भारती यहां पर मीडिया से भी मुखातिब हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि विचारधारा के लिए काम करती है। 

उन्होंने ऐसे लोगों को बाहर आकर पुरस्कार लौटाने व निंदा करने की अपील की। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि विकास तो पागल नहीं हुआ है लेकिन जब वापस नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो राहुल गांधी पागल हो जाएंगे। भारती ने मेयो काॅलेज के सालाना जलसे में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें