फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनिकट में डूबने वाली बच्चियों के घर पहुंची बाल आयोग अध्यक्ष, सहायता राशि प्रदान की

Sun, 17 Sep 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाती बाल आयोग अध्यक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड में गत दिनों एनिकट में डूबकर मरने वाली तीन बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की। चतुर्वेदी ने बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार की राशि प्रदान की। साथ ही, जिला प्रशासन को  बीपीएल श्रेणी का कार्ड बनवाने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन


टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड में गत दिनों तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी। आज बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मालपुरा उपखण्ड के लावा गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधवाया। उन्होंने गांव के अन्य बच्चों की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तीनों बच्चियों के परिजनों को  50-50 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान किए। साथ ही, मालपुरा के उपखण्ड अधिकारी को पीड़ित परिवारों को बीपीएल श्रेणी में लेने के निर्देश दिए गए। चतुर्वेदी ने ग्रामीणों से बातचीत भी की और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर जल्द ही इसके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें